बलौदाबाजार। कसडोल थाना क्षेत्र में ग्राम सरपंच पर दर्ज कथित दुष्कर्म मामले की पुलिस जांच में शिकायत झूठी पाई गई। पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती ने कुछ लोगों के बहकावे और पैसों के लालच में सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच में दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने युवती समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में युवती के अलावा भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक और विजय तिवारी शामिल हैं।
पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

