Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अंबिकापुर के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होंगी उड़ानें!

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत जल्द ही अंबिकापुर से बिलासपुर और रायपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं।

उड़ान 4.2 के तहत, अम्बिकापुर-बिलासपुर-अम्बिकापुर और अम्बिकापुर-रायपुर-अम्बिकापुर मार्ग पर उड़ानों का संचालन मेसर्स ‘फ्लाय बिग’ द्वारा किया जाएगा। कंपनी इस मार्ग पर 19 सीटर विमान का संचालन करेगी।

राज्य सरकार के स्वामित्व वाले अम्बिकापुर एयरपोर्ट को मार्च से थ्री सी वीएफआर लाइसेंस प्राप्त हो चुका है, जिससे वहां से दिन में 72 सीटर विमान का संचालन संभव है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं किया है। शेड्यूल के एप्रूवल के बाद ही उड़ानों का संचालन शुरू होगा।

वर्तमान में प्रदेश में रायपुर के साथ-साथ जगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। आरसीएस योजना के तहत अम्बिकापुर प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट होगा जहां से हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

Exit mobile version