Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राजिम में बाढ़ का कहर, घरों में फंसे लोगों समेत 50 लोगों का रेस्क्यू

राजिम। लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ के बीच अलग-अलग स्थानों पर फंसे करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुंचाई गई।

प्रशासन और बचाव दल की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। घरों और निचले क्षेत्रों में पानी भरने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने और जरूरी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version