रायपुर के बैद्यनाथ पारा में एक बिरयानी हाउस में गंदगी की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। टीम ने वहां से खाने के सैंपल जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक वहां बड़ी मात्रा में अनहाइजेनिक चिकन और मटन मिला है, जिसे नष्ट करने की तैयारी है।
बताया जा रहा है कि खाद्य विभाग लगातार खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कर रहा है। पिछले दिनों अशोका बिरयानी में भी खाद्य विभाग की टीम को खराब क्वालिटी का नॉन वेज मिला था। विभाग के मुताबिक ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
टीम ने दो दिनों पहले ही खराब क्वालिटी की मलाई करीब 50 किलो नष्ट कराई थी।

