Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में मिलावटी पनीर-मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 14.63 लाख का माल जब्त

रायपुर।वैवाहिक सीजन और नववर्ष को देखते हुए मिलावटी खोवा, पनीर और मिठाइयों की बिक्री की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रायपुर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देश पर डेयरी और स्वीट्स इकाइयों का निरीक्षण किया जा रहा है।

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर की कई डेयरियों में जांच कर मिलावटी और गुणवत्ताहीन सामग्री जब्त की। गोपी डेयरी एंड स्वीट्स से 200 किलो लूज मिठाई नष्ट कराई गई और करीब 900 किलो सामग्री जब्त की गई। वहीं काशी एग्रो फूड, विवान फूड और एसजे डेयरी से बड़ी मात्रा में एनालॉग पनीर और लूज पनीर जब्त किया गया।

चारों इकाइयों से कुल 6350 किलो मिलावटी पनीर, खोवा और मिठाइयां जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 14.63 लाख रुपये है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version