Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

क्रिसमस और नववर्ष से पहले रायपुर में बेकरी उत्पादों का सघन निरीक्षण

रायपुर। क्रिसमस और नए साल के मद्देनज़र केक व बेकरी उत्पादों की बढ़ती बिक्री को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देश पर रायपुर जिले की सभी बेकरी इकाइयों का निरीक्षण किया गया। कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए और 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए।

ए-1 बेकरी, लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट, थियोब्रोमा, ओवेन शेफ, आरना बेकर्स और मैड बेकर्स जैसी बेकरीज़ से विधिक व सर्विलांस नमूने लिए गए। अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों वाली मशीनरी को सील कर सुधार नोटिस भी जारी किया गया।

सभी नमूनों की जांच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर में की जाएगी और रिपोर्ट के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान स्वस्थ और सुरक्षित बेकरी उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण जारी रहेगा।

Exit mobile version