Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांकेर में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

कांकेर। जिले में नक्सल गतिविधियों में कमी के बीच वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम ने पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर के परलकोट रेंज स्थित कंदाडी जंगल में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये की अवैध चिरान लकड़ी जब्त की गई, वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध कटाई में संलिप्त थे। वन विभाग ने बताया कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version