Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

लोरमी में वन विभाग की कार्रवाई, 45 परिवारों के घर ध्वस्त होने से आक्रोश

लोरमी. क्षेत्र के नवागांव (दयाली) ग्राम पंचायत के चचेड़ी गांव में वन विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लगभग 40 से 45 परिवारों के आवासीय ढांचे ध्वस्त कर दिए गए। प्रभावित ग्रामीणों का दावा है कि वे पिछले 20-25 वर्षों से यहां रह रहे थे और कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी स्वीकृत हुए थे। ग्रामीणों ने बिना पर्याप्त नोटिस कार्रवाई करने और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घर तोड़ने का आरोप लगाया है। इस दौरान लोगों का घरेलू सामान और जरूरी सामग्री भी नष्ट हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रशासनिक समन्वय व कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Exit mobile version