रायपुर: वन मंत्री केदार कश्यप ने अरण्य भवन में बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और ‘प्रेलिमिनरी ऑफेंस रिपोर्ट (POR)’ डिजिटल प्रणाली की शुरुआत की, जिससे वन अपराधों की निगरानी में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
उन्होंने बस्तर सहित सभी क्षेत्रों में वन अमले की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने, वनोपज आधारित रोजगार बढ़ाने और योजनाओं का असर जमीन पर दिखाने के निर्देश दिए। कैम्पा कार्यों का 100% खर्च सितंबर 2026 तक पूरा करने और लैंड बैंक व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया।
मंत्री ने इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितों की सुरक्षा और वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शिकार, कटाई, अतिक्रमण और वनाग्नि पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

