रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 1 बजे वे राजिम के आमापारा स्थित यादव भवन में झेरिया यादव समाज छत्तीसगढ़ के जिला भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2:10 बजे भूपेश बघेल गोबरा नवापारा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3:30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास लौटेंगे।

