पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का बड़ा ऐलान, नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने की तैयारी

Raipur News Update:छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने नई राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह पार्टी आदिवासी नेतृत्व को केंद्र में रखकर बनाई जाएगी और इसके लिए कई राज्यों के आदिवासी नेताओं से बातचीत और सहमति भी मिल चुकी है। उनका दावा है कि कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी के नेता उनकी नई पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस राज्य और देशहित के लिए काम नहीं कर रही। उनका आरोप है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कुछ लोगों के घर की पार्टी बन गई है और पार्टी चार भागों में बटी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में 22 विधायकों के टिकट कटे और उसका नतीजा हार के रूप में सामने आया।

पूर्व विधायक ने बताया कि मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश के कई नेताओं से बैठकें हो चुकी हैं और बड़े स्तर पर संपर्क जारी है। उनके अनुसार ग्राउंड में मेहनत करने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जाता, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सिंह का कहना है कि यही कारण है कि कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी उनकी नई राजनीतिक पहल से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं।

You May Also Like

More From Author