Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का 92 वर्ष की उम्र में निधन

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का आज सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांसें रायपुर स्थित अपने निवास पर लीं। गोपाल व्यास छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण हस्ती थे और 3 अप्रैल 2006 से 2 अप्रैल 2012 तक राज्यसभा सांसद के रूप में सेवा दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे व्यास ने पार्टी और संघ के लिए जमीनी स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रायपुर स्थित निज निवास HDD 33, विधायक कॉलोनी में सुबह 10:45 तक रखा गया। इसके बाद उनके शरीर को देहदान के लिए एम्स रायपुर के गेट नंबर 5 ले जाया जाएगा।

आपातकाल के दौरान किया संघर्ष

आपातकाल के दौरान गोपाल व्यास ने संघर्ष करते हुए 1975 से 1977 तक रायपुर जेल में समय बिताया। राजनीति में उनका योगदान अद्वितीय रहा और वे संगठन के लिए सदा समर्पित रहे। 13 फरवरी 2019 को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान जारी रखा।

भाजपा सदस्यता अभियान में भी निभाई भूमिका

लगभग एक महीने पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने व्यास को सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नड्डा ने व्यास से आशीर्वाद लिया था।

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से की थी शिक्षा प्राप्ति

गोपाल व्यास का जन्म 15 फरवरी 1932 को हुआ और उनकी शिक्षा जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से हुई। वे रायपुर की विधायक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ निवास करते थे। उनका निधन भाजपा और संघ परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Exit mobile version