Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

फर्जी वकील बनकर 5 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग. सुपेला थाना क्षेत्र में खुद को वकील बताकर एक महिला से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपिया प्रभा साहू को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता, नेहरू नगर निवासी तृप्ति यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता के नाम पर कातुलबोर्ड में आवासीय भूमि है, जिसमें बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराना था. इसी दौरान प्रभा साहू ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए काम आसानी से कराने का भरोसा दिलाया और झांसे में लेकर दो लाख रुपये नकद और 3 लाख 38 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए.

शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 319(2), 318(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने रायपुर के गोल्फ ग्रीन सेजबहार इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा. 31 वर्षीय प्रभा साहू मूल रूप से धमतरी जिले के भखारा की निवासी है और रायपुर में किराए के मकान में रहती थी.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपिया ने इस तरह कई लोगों से ठगी की है. पुलिस ने उसके पास से एक कार, एक मोबाइल फोन और एक लाख 96 हजार रुपये के सोने-चांदी के बिल भी जब्त किए हैं.

Exit mobile version