Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप में बदलाव पर संतों में नाराजगी, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की चेतावनी

रायपुर। गणेश प्रतिमाओं के पारंपरिक स्वरूप में बदलाव को लेकर संत समाज और धार्मिक संगठनों में नाराजगी सामने आई है। संतों ने प्रतिमाओं के मूल स्वरूप में बदलाव पर आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संतों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए सड़क पर उतर सकते हैं। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।

Exit mobile version