CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नशामुक्त अभियान के तहत नगरनार थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से 20.915 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक लाल रंग की स्कूटी (नंबर OD 10W 9835) में ओडिशा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना पर चोकावाड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी कर स्कूटी की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्कर कमलोचन को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

