Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस से उतरते ही महिला गिरफ्तार, 2 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर पकड़े गए

आरंग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरंग पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, एक 50 वर्षीय महिला बस से उतरकर पैदल अपने गांव जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रास्ते में रोककर तलाशी ली। उसके बैग में भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेट मिले, जिनमें गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह गांजा एक व्यक्ति से लेकर आई थी और इसे दूसरे व्यक्ति को देने जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version