Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 7 लाख रुपये का गांजा बरामद

आरपीएफ पोस्ट दुर्ग को वाशिंग लाइन से लगभग 7 लाख रुपये का गांजा मिला है। आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई 2024 को सउनि निरंजन ब पाली ड्यूटी पर रेलवे स्टेशन, परिक्षेत्र दुर्ग में गश्त एवं चेकिंग पर थे, उसी दौरान पी.आर. बंछोर, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कैरेज एंड वैगन) दुर्ग द्वारा एक लिखित मेमो मिला कि वाशिंग लाइन दुर्ग लाइन नं. 01 में खड़ी गाड़ी सं. 18530 विशाखापट्टनम-दुर्ग वाल्टेयर पैसेंजर कोच सं. ई.सी.ओ. 144880 (एसएलआर) के अंदर सीट नं. 02-09 के नीचे लावारिस अवस्था में 3 ट्रॉली बैग पड़े हैं। इन बैगों को खिड़की दरवाजा बंद करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दुजेंद्र साहु ने दरवाजा बंद करते समय देखा था।

जब बैगों को खोलकर देखा गया, तो उनमें कुल 18 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। इन लावारिस ट्रॉली बैगों के संबंध में आसपास कोई वारिस नहीं मिला। इनका कुल वजन 36 किलोग्राम बताया जा रहा है। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत 7,20,000/- रुपये (सात लाख बीस हजार रुपये) है। उपरोक्त मादक पदार्थ के अज्ञात संदेही द्वारा परिवहन कर लावारिस हालत में छोड़कर भाग जाना धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाया गया है और इसे जीआरपी चौकी दुर्ग को सुपुर्द कर दिया गया है।

Exit mobile version