Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

देशव्यापी दवा व्यापार बंद के समर्थन में गरियाबंद में निकलेगी बाइक रैली

गरियाबंद। अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन के आह्वान पर 20 मई को होने वाले देशव्यापी औषधि व्यापार बंद के समर्थन में गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ ने मोटरसाइकिल रैली निकालने का ऐलान किया है। रैली दोपहर 12 बजे आरती मेडिकल शिव मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़ी लंबित मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी दवा व्यापारियों का इस बंद को पूरा समर्थन मिल रहा है।

संगठन ने रैली को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से आयोजित करने का भरोसा दिलाया है। साथ ही यातायात नियमों और प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करने की बात कही गई है। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है।

Exit mobile version