गरियाबंद, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक को स्कूल परिसर में 15 पेड़ों की अवैध कटाई के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने आदेश जारी किया है कि गरियाबंद विकासखंड छुरा प्राथमिक विद्यालय मुरमुरा के प्रधान पाठक भुनेश्वर यादव ने स्कूल परिसर में लगे 15 नीलगिरी पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काट दिया था।
इस मामले की जांच के बाद DEO ने भुनेश्वर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधान पाठक ने पेड़ों को काटकर उन्हें बेच दिया था। इस घटना से क्षेत्र में काफी रोष है।
