Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

स्कूल में शराब पीने का आरोप, सहायक शिक्षक को शो-कॉज नोटिस

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र के कमारपारा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार का कक्षा के अंदर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में BEO ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वायरल वीडियो में शिक्षक के पास शराब की बोतल दिखाई दे रही है और उन्हें नशे की हालत में बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

बताया गया है कि मैनपुर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले भी एक स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी। इससे स्कूलों की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Exit mobile version