Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद में अधूरा पुल बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र में पैरी नदी पर कई वर्षों से अधूरा पड़ा पुल अब स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। देहारगुड़ा और खामभाठा के बीच बन रहे इस पुल का काम करीब 5-6 साल से पूरा नहीं हुआ है।

बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर दर्जनों बच्चे स्कूल जाने के लिए पुल के करीब 20 फीट ऊंचे पिलर पर लगी संकरी लोहे की सीढ़ी का सहारा लेते हैं। फिसलन और नीचे बहते पानी के कारण हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई। उन्होंने प्रशासन से पुल का काम जल्द पूरा कराने और बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो NH-130C पर आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

Exit mobile version