Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, NH-130C पर चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग

गरियाबंद: नेशनल हाइवे 130C पर आदिवासी समाज ने छात्र राघव मंडावी की मौत के विरोध में चक्काजाम किया, जिससे लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने आश्रम अधीक्षक पर कार्रवाई और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, राघव आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीमार होने के बावजूद समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप है। बाद में पिता उसे घर और फिर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने आश्रम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version