Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में गैस एजेंसी सुपरवाइजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित डंगनिया में गैस एजेंसी के एक सुपरवाइजर से करीब 10 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाश नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, टाटीबंध स्थित एचपी गैस एजेंसी के सुपरवाइजर श्रवण साहू एक पार्टी से भुगतान की राशि लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गैस लीकेज की शिकायत मिलने पर वे डंगनिया में एक ग्राहक के घर पहुंचे। कार से उतरते ही बाइक सवार तीन युवकों ने उनके हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version