तिरंगा लेकर साइन बोर्ड पर चढ़ा युवक, देने लगा आत्महत्या करने की धमकी

गौरेला: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश जश्न मना रहा था, गौरेला से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। सिंचाई कॉलोनी निवासी अजय पनिका नामक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक ने गौरेला थाने के पास लोक निर्माण विभाग के 30 फीट ऊंचे साइन बोर्ड गेट पर चढ़कर गले में रस्सी लटकाई और तिरंगा झंडा लेकर आत्महत्या का प्रयास किया।

जमीन विवाद से परेशान:

अजय पनिका काफी समय से जमीन विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान था। उसकी समस्या को लेकर कोई समाधान नहीं निकल पाने के कारण उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी और गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

तिरंगे की कसम और अधिकारियों का आश्वासन:

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को काफी समझाया, लेकिन उसने तिरंगे की कसम खाकर न्याय दिलाने की मांग की। अंततः अधिकारियों के द्वारा तिरंगे की कसम खाने और न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद ही युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।

प्रशासनिक हस्तक्षेप:

युवक को नीचे उतारने के बाद उसे गौरेला थाने ले जाया गया, जहां उसकी समस्या सुनी जा रही है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

You May Also Like

More From Author