छात्रों के विरोध के आगे झुका विश्वविद्यालय, BA-LLB री-एग्जाम का फैसला वापस

बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने BA-LLB छठवें सेमेस्टर की पुनर्परीक्षा कराने का फैसला वापस ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा री-एग्जाम का नोटिफिकेशन रद्द किए जाने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, दोबारा परीक्षा कराने के फैसले का छात्रों ने विरोध करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि कम समय में परीक्षा की तैयारी संभव नहीं है। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि नोटिफिकेशन वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले हुए पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त कर री-एग्जाम का आदेश जारी किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

You May Also Like

More From Author