बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार कार्य के चलते 5 से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म पर ट्रैक अपग्रेड कर बैलेस्टिक ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति और सुरक्षा बेहतर होगी।
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 4 से 25 अप्रैल तक दुर्ग तक ही चलेगी, जबकि गोंदिया-दुर्ग के बीच सेवा रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

