Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन बेपटरी, बड़ा हादसा टला

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी का वैगन डाउन लाइन पर बेपटरी हो गया। यह घटना शंकर नगर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुई। मालगाड़ी की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और वैगन को दोबारा ट्रैक पर लाने का काम शुरू किया। रेलवे के अनुसार, घटना का ट्रेनों के परिचालन पर मामूली असर पड़ा है और यातायात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

रेलवे ने वैगन के बेपटरी होने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Exit mobile version