Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र शुरू, ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी योजनाओं का खाका पेश किया।

अभिभाषण में ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ विजन के तहत किसान, महिला और जनजातीय सशक्तिकरण, नक्सल उन्मूलन एवं बस्तर विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार, अधोसंरचना विस्तार, औद्योगिक निवेश, स्टार्टअप प्रोत्साहन, डिजिटल गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधार जैसे प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया गया।

Exit mobile version