रायपुर/बलौदाबाजार। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
वहीं बलौदाबाजार के नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल ने नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

