Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में आज से 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज होगा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में होगा, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से करीब 540 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताइक्वांडो, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।

Exit mobile version