Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ के निवेश की तैयारी, ग्रीनटेक सोल्युशंस लगाएगी इस्पात संयंत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम. प्रसाद रेड्डी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

ग्रीनटेक सोल्युशंस टिकाऊ और किफायती औद्योगिक समाधान प्रदान करने के लिए हरित प्रौद्योगिकियों पर काम कर रही है। रेड्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य में निवेश को प्रोत्साहन देने वाली सुविधाओं जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, उद्योग-अनुकूल अधोसंरचना और हरित औद्योगिक प्रोत्साहनों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रीनटेक सोल्युशंस के निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Exit mobile version