रेलवे स्टेशन से GRP ने जब्त की नशीली गोलियां, दो गिरफ्तार

Raipur Drug News : रायपुर रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड के पास से जीआरपी ने बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सहदेव बेनवा और अभिराम बाग के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर के निर्देश पर एंटी काइम यूनिट जीआरपी रायपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेन में अवैध रुप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

2 अप्रैल 2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर जीआरपी ने आटो स्टैण्ड झण्डा चबुतरा के पास रेल्वे स्टेशन रायपुर में आरोपी सहदेव बेनवा को पकड़ा। उसके पास से गोलियों के 5 डिब्बे बरामद किए गए। इन डिब्बों में कुल 719 नशीली कैप्सूल जप्त किए गए, जिनकी कीमत 7262 रुपये है।

वहीं आरोपी अभिराम बाग के पास से भी 144 नशीली कैप्सूल बरामद किए गए, जिनकी कीमत 7272 रुपये है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय एनडीपीएस रायपुर के आदेश से न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

You May Also Like

More From Author