Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भिलाई में हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड पर GST की छापेमारी, जांच जारी

GST RAID | भिलाई। भिलाई स्थित हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड में सोमवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की, जिससे कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जीएसटी अधिकारियों की दो टीमें अलग-अलग वाहनों से कंपनी कार्यालय पहुंचीं और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी है।

करीब सात जीएसटी अधिकारी कंपनी दफ्तर पहुंचे और बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस सहित अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। दस्तावेजों की संख्या अधिक होने के कारण जांच लंबी चल रही है। अधिकारी टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और संभावित अनियमितताओं से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।

कंपनी कर्मियों के अनुसार जांच के दौरान कंपनी का कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा और किसी भी तरह का कार्य बंद नहीं कराया गया। बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक फिलहाल बाहर हैं, जबकि कर्मचारी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं।

देर शाम तक जीएसटी टीम द्वारा रिकॉर्ड की जांच जारी रही। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर जीएसटी विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी के कारण और निष्कर्ष स्पष्ट हो सकेंगे।

Exit mobile version