Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हल्बा-हल्बी समाज की मुलाकात, दो बड़े समारोहों का आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज का प्रतिनिधिमंडल सौजन्य भेंट करने पहुंचा। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी की 201वीं शहादत दिवस सभा का आयोजन प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को दोनों कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज के आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त करते हुए हल्बा-हल्बी समाज के सांस्कृतिक वैभव, प्रेरणादायी इतिहास और योगदान की सराहना की। उन्होंने दोनों आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

इस दौरान महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, गिरिवर ठाकुर, हृदय राम कोसमा, मिथीर राम सलेंद्र सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version