रायपुर। फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ 11 बार किया गया और कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।
कैप्टन स्मित मच्छर ने हाल ही में एक गंभीर विमान आपातस्थिति के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया था। घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके साहस की सराहना की।
आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने कैप्टन के बेहतर स्वास्थ्य और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की। देशभर में उनके लिए प्रार्थना और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है।

