रायपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और कहा,
“भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है।”
उन्होंने प्रदेश की जनता को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सफलता और सुखद भविष्य की कामना की।

