जगदलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने और सरकारी अधिकारी से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में राजनगर प्राथमिक शाला के हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल द्वारा की गई है।
सूत्रों के अनुसार, हेडमास्टर पर न सिर्फ पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप था, बल्कि बकावण्ड SDM के साथ नशे की हालत में अभद्रता करने की शिकायत भी मिली थी। दोनों मामलों को गंभीर मानते हुए डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है।

