गर्मी बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लू और मौसमी बीमारियों से बचाव के निर्देश

रायपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि उन्होंने सीएमएचओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जहां पंखे, कूलर या एसी खराब हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। गर्मी के कारण लू लगने और अन्य बीमारियों की आशंका को देखते हुए आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने और सभी स्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author