दुर्ग जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण: अनियमितता पर बड़ा एक्शन

दुर्ग: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दुर्ग में आयोजित कोसरिया यादव समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक अचानक निरीक्षण में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित पूरा अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जी को महिला आइसोलेशन वार्ड के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता की जानकारी मिली। 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस वार्ड के भवन में छत का बैंड होकर नीचे झुकना और उस पर लीपापोती करने जैसे गंभीर दोष पाए गए। इस कारण डॉक्टरों को मजबूरी में सभी महिला मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा।

मंत्री जी ने इस गंभीर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया और तत्काल सीजीएमएससी के सब इंजीनियर ललित वर्मा को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री जी ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम करें और एक विस्तृत अनुमान तैयार कर उन्हें प्रस्तुत करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्यों के लिए जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी।

You May Also Like

More From Author