Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार जाने के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–4 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का असर अधिक रहेगा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य ओडिशा से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका सक्रिय है, जिसका असर मौसम पर पड़ रहा है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Exit mobile version