छत्तीसगढ़ में नवतपा का प्रकोप, पारा 46 डिग्री तक पहुंचा, लू का अलर्ट जारी

नवतपा के तेज तप से पूरा छत्तीसगढ़ झुलस रहा है। आज बिलासपुर का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

गर्मी का प्रभाव राज्य के अन्य हिस्सों में भी देखा जा रहा हैमुंगेली में पारा 44 डिग्री के पार जा पहुंचा है, जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और जरूरी कामकाज वाले लोग ही गला तर करते हुए बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह गर्मी का सीजन लंबा चलने वाला है |

You May Also Like

More From Author