Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आकाश मुख्यतः साफ रहेगा और रात में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और शरीर को ढंककर रखने की अपील की गई है।

Exit mobile version