छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी भीषण गर्मी, तापमान 42 डिग्री के पार जाने का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। हाल ही में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author