Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी: रायपुर में पारा 44.4 डिग्री के पार, लू से हाल बेहाल

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रायपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि:

रायपुर का मौसम अपडेट: आज रायपुर में आकाश साफ रहेगा।

Exit mobile version