Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 11 जून से वर्षा की गतिविधियों में इजाफा होगा, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 15 जून के आसपास प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इन मौसमी प्रभावों के चलते 10 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात भी हो सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल खास बदलाव नहीं होगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (सोमवार को):

Exit mobile version