Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मौसम विभाग का अलर्ट: बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर संभाग में भारी बारिश का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा बीजापुर जिले में 56 मिमी दर्ज की गई, जबकि सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, दक्षिण छत्तीसगढ़ पर असर

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। खासकर बस्तर संभाग और इसके आसपास के जिले प्रभावित हो सकते हैं।

कहां-कहां हुई बारिश

अलर्ट की स्थिति

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Exit mobile version