Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां आएगी आफत

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कांकेर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां इसी तरह जारी रहने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की दौर जारी रहेगा.

जून से सक्रिय है मानसून

मानसून ने 24 जून को प्रदेश में एंट्री मारी थी, जिसके बाद से यह पूरे प्रदेश में एक्टिव है। 15 जुलाई के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही थी, लेकिन 18 जुलाई से मानसून एक्टिव होने लगा और बस्तर में भारी बारिश शुरू हो गई।

जिलेवार बारिश का आंकड़ा

1 जून 2024 से 28 जुलाई 2024 तक औसतन 541.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1304.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 201.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.

Exit mobile version