Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। राजधानी और आसपास के इलाकों में गुरुवार को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है, जबकि अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

मानसून की मौजूदा स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) मध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, बरेली, बाराबंकी, डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
इसके अलावा—

भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

इन मौसमीय परिस्थितियों के कारण प्रदेश के कई स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं। एक-दो जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए विभाग ने चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

Exit mobile version