Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद में भारी बारिश का कहर, कुसुमबोड़ा पुल टूटा, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर गरियाबंद जिले में भी देखने को मिला। कुसमी-छुरा मार्ग पर स्थित 40 साल पुराना कुसुमबोड़ा पुल टूट गया, जिससे कोसमी, नवापारा, सारागांव, दुल्ला, चुरकीदादार और बम्हनी सहित दर्जनों गांवों का छुरा मुख्यालय से संपर्क कट गया। यह मार्ग ओडिशा के नुआपड़ा जिले को भी जोड़ता है।

लगातार बारिश के कारण छुरा और फिंगेश्वर तहसील में 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं फिंगेश्वर के कुम्हारपारा में जलभराव से कई कुम्हार परिवारों के घरों में पानी घुस गया, जिससे मिट्टी के तैयार बर्तन नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नया पुल बनाने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है।

Exit mobile version