Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 48 घंटों में कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा और उससे सटे संभाग में 30 जून तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है।

शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 230 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब तक 110.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। लेकिन सामान्य तौर पर इस समय तक 172.5 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। इस हिसाब से अब तक 36 प्रतिशत बारिश कम हुई है।

अगले 24 घंटों में बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा अगले 24 घंटों में बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुकमा और सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।

Exit mobile version